राशिफल - अध्यात्म

06 April 2020 – क्या करें कि आज दिन हो शुभ, जानिए आज का राशिफल यहां

मेष: आपकी बातों की मिठास संबंधों में मधुरता लाएगी। अपने साथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिल्कुल न लें नही तो बनते काम बिगड़ेंगे। व्यर्थ किसी भी बहस में न उलझें।

वृष : आमोद प्रमोद और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। दिन रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। भागीदार की ओर से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। साझेदारी में ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन एवं पारिवारिक वातावरण का ध्यान रखना होगा।

मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपकी जीवनशैली अच्छी होगी। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने से अधिक परेशानी नहीं होगी। वाणी पर संयम रखें बोलने से पहले विचार अवश्य करें।

कर्क: आज के दिन आपको अपने भाई-बहन और मित्रों का फुल सपोर्ट मिलेगा। ध्यान रखें कि आज अपने साथी पर दबाव न डालें, अन्यथा दिलों में दूरियां आ सकती हैं। व्यापार निर्बाध गति से दौड़ेगा, अकारण चिंता न करें।

सिंह: पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद-उल्लास का वातावरण मिलेगा। क्या न करें- आज लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, खासतौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं।

कन्या: व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन योजनाओं का संचार होगा,आय में स्थिरता आने की उम्मीद है। किसी के लिए भी अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें।

तुला: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे इसलिए हड़बड़ी न करें। किसी भी बहस में न उलझें। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से हो। अनायास विवाद में न उलझे, दिन मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक: अपने भावनात्मक संबंधों को संभालना आवश्यक रहेगा। जीवन में नीरसता और अहं का टकराव बढऩे से दूरियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र जीवन में सक्रियता रहेगी। उच्चाधिकारियों से संभलकर बात करें।

धनु: आज आपके कौटुंबिक संबंधों में सुलह होगी। आपकी अपने पसंदीदा साथी के साथ बातचीत या मुलाकात की संभावना घट जाएगी। वाणी में पारदर्शिता रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर: आज के दिन आप अपनी संतान को समय दे सकेंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। आपको बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद भी मिलेगा। बातचीत के समय अपने स्वभाव पर संयम रखें।

कुंभ: आज आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।आपकी बातचीत से ही स्पष्टता और आत्मीयता झलकेगी। सम्बन्धों में सावधानी रखते हुए आगे बढ़ें।

मीन : आज का दिन में आमोद-प्रमोद और चुहलबाजी जैसे प्रसंग बनेंगे। अनैतिक संबंधों की भी संभावना रहेगी। किसी बात का उल्टा अर्थ निकल जाने की आशंका है इसलिए वाणी पर संयम रखें प्रेम का इकरार या इजहार करना उचित नहीं।

Related Articles

Back to top button