राशिफल - अध्यात्म

04 नवंबर 2019 – जानिए आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों के लिए प्रगतिदायी रहेगा। जो व्यक्ति संयुक्त व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

वृषभ: नए दोस्त बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी।

मिथुन: शनि और केतु की सप्तम भाव में युति चल रही है। इससे रक्त से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसकी कोई खास वजह नहीं होगी। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

कर्क: आज परिवार में आर्थिक रूप से उतार चढ़ाव रहने वाला है। कड़ी मेहनत और बाजार के समर्थन से घर के मुखिया को बड़ी धन राशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं भी आज आरम्भ हो सकती हैं, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह: आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लाभ का कारण बनेगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रबल योग है।

कन्या:आज के दिन आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। आय और व्यय से संबंधित मसलों पर विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखाधड़ी या छल के माध्यम से धन-हानि की आशंका बन रही है। अपने जीवनसाथी की सारी बातें गंभीरता से समझें।

तुला: आज शुक्र के प्रथम भाव में होने के कारण दिन का पूर्वार्द्ध परिवार में हर्ष आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। परिवार के सभी सदस्य आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका प्रभाव प्रताप बढ़ने से आपके शत्रु हतोत्साहित होंगे।

वृश्चिक: आज का दिन बिगड़े हुए संबंधों के सामान्य होने का दिन है। सभी चीज पुनः सामान्य रूप से कार्य करने लगेंगी। शादीशुदा महिलाएं अपने परिवार के साथ संबंधों को अधिक मजबूत कर पाएंगी। पुरुष भी अपने जीवन को व्यवस्थित करने में सक्षम होंगे।

धनु: आज कुछ संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा विश्वासघात करने से परस्थितियां विपरीत बनेंगी। ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, फिर भी आप अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक उत्पन्न हुई सभी उत्तेजनाओं को सामान्य बनाने में सफल होंगे।

मकर: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है, इस समय माता-पिता और सास-ससुर के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। काम और व्यापार में बहुत अधिक भागीदारों के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधों को विकसित करने में सक्षम हो जाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व्यय और समीप की यात्रा के योग हैं।

कुंभ: आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं।

मीन: आपकी राशि से नवम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति संचार कर रहा है। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ कम समय बिता पाएंगे। अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button