राशिफल - अध्यात्म

04 January 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: राशि स्वामी अष्टम आयु भाव केंद्र में वृश्चिक राशि का होकर संचार कर रहा है। नवम त्रिकोण में धनुः राशि का बृहस्पति यद्यपि मार्गी है, तो भी उत्तम राज योग का सृजन कर रहा है। आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में सूर्य साथ मार्गी है। चंद्रमा आज प्रथम भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। सप्तम केंद्र भाव में वृश्चिक राशि का मंगल, देवता गुरु ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किये कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध धनुः राशि का होकर सप्तम भाव में विराजमान होकर लग्न को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शत्रु पक्ष के क्रियाकलाप आपको परेशान करते रहेंगे। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क: राशि पर धनुः राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय- विभूति सफलता दिलाने वाला है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में मनोरथों को पूरा कराने वाला है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अचानक ही मिल सकती है। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

सिंह: आप पूरा दिन विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक ही किसी पुराने निवेश से लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन आप चाहें तो शेयर आदि में भी निवेश कर सकते हैं। किसी नए व्‍यवसाय के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

कन्या: कुछ दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावटें हट जाएंगी। इसके अलावा आज आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान, विज्ञान- कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी।

तुला: जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज बहुत सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में गहन अध्‍ययन कर लें। इसके अलावा सारे संबंधित कागजात देख-समझ लें। ताकि भविष्‍य में किसी भी तरह का अफसोस न हो।

वृश्चिक: आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु: प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।

मकर: आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद और तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

कुंभ: आपके विरोधी भी कुछ ऐसा प्रयास करेंगे कि आप पूरा दिन फालतू कामों में उलझे रहें। ऐसे में आपको अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इसके बाद ही आपको किसी कार्य को अपने हाथ में लेना होगा। अन्‍यथा परेशानियां फिलहाल दस्‍तक देती रह सकती हैं। लेकिन जल्‍दी ही स्थितियां आपके हक में होने वाली हैं।

मीन: आज आप अपने रोजगार को ठीक तरह से संभालने का प्रयास करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधायें भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक लाभ भी। आज के दिन किसी भूमि को खरीदने का योग बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button