02 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज जो भी निर्णय लेंगे वह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला होगा। धन समृद्धि पाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। खर्च भी आपके कंट्रोल में रहेगा। इसलिए खुलकर अपने जीवन का मजा लें। जीवन साथी का साथ भरपूर मिलेगा।
वृषभ: आज का दिन मन को शांति देने वाला है सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे खर्च तो अधिक है। धन प्राप्ति के योग भी हैं तो आपका काम आसानी से चलता रहेगा। आपको परेशान होने की बजाए अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अनायास यात्रा को टालें।
मिथुन: कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से धन प्राप्ति के उत्तम अवसर उपलब्ध होंगे। खर्च को नियंत्रित करने की कोशिश में असफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग अप्रसन्न रह सकतें हैं , स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: अपनी ऊर्जा का उपयोग कार्यक्षेत्र में करना सफलता दिलाएगा। परंतु अगर वह इसका प्रयोग वाणी में करेंगे तो इससे उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। बोलते समय सावधानी रखें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह: अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रयोग करेंगे जो कि सफल रहेंगे आपके आइडिया आपके बॉस को पसंद आएंगे। नए नए कार्यों से रचनात्मकता बनी रहेगी। फाइनेंस के लिए दिन अच्छा है। ज्यादा खर्चों से बचना भी जरूरी है।
कन्या: कार्यक्षेत्र में नियमानुसार काम करके सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। लेकिन भावनाओं में बहकर अधिक खर्च से बचना चाहिए। छात्रों के लिए अच्छा समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी करें सफल होंगे।
तुला: आज सारा ध्यान अधिक से अधिक पैसा एकत्रित करने पर रहेगा। सभी लोग इस वक्त ऐसा ही कर रहे हैं। जिसमें परिवार के सहयोग से धन प्राप्ति के उत्तम योग बनेंगे। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। आपकी अपने आप को अवलोकन करने की प्रवृत्ति आपके लिए बहुत सहायक होगी।
वृश्चिक: भावना में संयम रखें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखते हुए काम पर सारा ध्यान रखना चाहिए। तभी उन्हें सफलता मिलेगी। एनर्जी बहुत उच्च की रहेगी। सरकारी सेवाओं से धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु: सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उनके लिए यह मान सम्मान तथा नए अनुबंध पाने का दिन है। फंसे हुए पैसों को वापस लाने के लिए भी एक अच्छा दिन है और अगर इसके लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ें तो उन्हें लेने से भी ना हिचकें। परिवार जनों का साथ लेकर चलें।
मकर: कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ी हुई कुछ समस्याएं कार्यक्षेत्र में व्यवधान पैदा करेंगी। मन मुताबिक धन प्राप्ति में मुश्किलें आएंगी। सेहत पर विशेष ध्यान देवें। दिन मिलाजुला रहेगा।
कुंभ: आप अपने भाइयों के सहयोग मिला काम आसानी से पूरे होंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन उत्तम है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाणी पर संयम रखें अनायास न बोलें। परिवार में सौहाद्रता होगी। बड़ों का आशीर्वाद लें।
मीन: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। एक से ज्यादा स्रोत से धन प्राप्ति होगी। कलात्मक क्षमता निखर कर आएगी। जीवनसाथी से प्रेम में मधुरता आएगी।