राशिफल - अध्यात्म

01 May 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

मेष: आपको कर्म का साथ मिलेगा। लगातार की गई कोशिशें फलीभूत होंगी। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से दिन बेहतर है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

वृष: आपको परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी की उम्मीद है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। प्रेम के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहन के रिश्तें बेहतर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कर्क: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवारिक मामलों को अनदेखी न करें। जीवनसाथी से तनाव रहेगा। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। थकान भी महसूस करेंगे।

सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक तंगी दूर करने में कामयाब होंगे। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं।

तुला: आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों पर अधिकारियों की सहायता हो सकती है। रुके हुए काम बन जाएंगे।

धनु: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है।

कुंभ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखर सकती है। निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। परिवार के काम में भागदौड़ हो सकती है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button