छत्तीसगढ़

संयुक्त संचालक ठाकुर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 

जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ संयुक्त संचालक चमन सिंह ठाकुर को आज उनकी सेवानिवृत्त पर जनसम्पर्क परिवार द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। जनसम्पर्क संचालनालय छोटापारा में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित विदाई समारोह में अपर संचालक द्वय जे.एल. दरियो एवं उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक संजीव तिवारी, आलोक देव और संतोष मौर्य ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके सुखद और सुदीर्घ जीवन की कामना की। 

इस अवसर पर जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ठाकुर को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अपर संचालक जे.एल. दरियो ने ठाकुर के सरल, सहज व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि ठाकुर 1993 में शासकीय सेवा में आए और मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ सूचना आयोग में भी पदस्थ रहे। विगत चार सालों ठाकुर जनसम्पर्क संचालनालय में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ थे।

Related Articles

Back to top button