गर्लफ्रेंड के iphone मांगने को ले कर फैन ने मांगी सोनू सूद से मदद, सोनू ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने जब से दस्तक दी है, सोनू सूद (Sonu Sood) मसीहा बन कर लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. कोई भी शख्स मदद की गुहार लगाता है तो सोनू उस तक अपनी मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं. हाल ही में एक्टर से एक शख्स ने ऐसी मदद मांगी कि आपको हंसी आ जाएगी.
सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें
आपको बता दें, हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट के एक फैसले ने सोनू सूद (Sonu Sood) की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. दरअसल, सोनू सूद ने महामारी में सोशल मीडिया के जरिए अपने पास आए फरियादियों को कोरोना से जुड़ी दवाइयां उपलब्ध करवाई हैं. अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि वह सोनू सूद और विधायक जीशान सिद्दीकी की जांच कर यह पता लगाए कि कोरोना की दवाइयां उन तक कैसे पहुंचीं.
कोर्ट ने मांगा जवाब
कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि एक सिलेब्रिटी खुद को ‘मसीहा’ बता रहा है, जबकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि जो दवाइयां उन्होंने दी हैं, वह नकली हैं या अवैध तरीके से उन तक पहुंचाई जा रही हैं.




