inh24छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर पर होगी बात, ऐसे पूछें सीएम से सवाल

28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग, 11 जुलाई को प्रसारित होगी 19वीं कड़ी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेशवासियों से विकास का नया दौर विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जून को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।

Read Also – छत्तीसगढ़ के इस गांव में न पानी है न बुनियादी सुविधायें, ये कैसा विकास का दावा है साहब, एम्बुलेंस तक नहीं पहुँच पाती

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I

Related Articles

Back to top button