बच्चे की चाहत में फंसी तांत्रिक के फेर में फिर तांत्रिक ने किया कई बार दुष्कर्म, पति ने ही परोसा था पत्नी को फिर जब मायके को चला पता तो….
मेरठ में एक पति द्वारा संतान की चाह में अपनी पत्नी को एक तांत्रिक को सौंप देने का मामला सामने आया है. तांत्रिक पर आरोप है कि उसने महिला से कई बार दुष्कर्म किया. इस मामले में मेरठ के देहली गेट थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को अरेस्ट कर लिया है.
Read Also – जब अचानक शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड, दुल्हन का चेहरा हुवा ऐसा कि लोग गए चौक, वीडियो हुआ वायरल
थाना देहली गेट में आने वाले पूर्वा फैयाज अली क्षेत्र के रहने वाले ताहिर की शादी लगभग डेढ़ साल पहले एक 30 साल की महिला से हुई थी, ताहिर की एक तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा से दोस्ती थी. तांत्रिक का ताहिर के घर आना-जाना लगा रहता था, शादी के डेेेढ़ साल बीत जाने के बाद भी ताहिर की पत्नी को बच्चा नहीं हुआ. लेकिन ताहिर की इच्छा थी की उसे कोई संतान हो, इस इच्छा के चक्कर में उसने एक घिनौनी हरकत कर दी, पति ताहिर ने तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा से बात कर अपनी पत्नी को उसे सौंप दिया.
Read also – आईएएस की पत्नी ने मांगी पत्र लिख राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु, सनसनीखेज लगाया पति पर आरोप, जानें मामला
बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने ताहिर की पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसकी सूचना जब महिला के घर वालों को लगी तो वे आग बबूला हो गए और महिला के पति ताहिर और तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा के खिलाफ उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
Read also – विवाहिता से इश्क का ऐसा चढ़ा रंग प्यार को पाने की चाह में अपने हाथ खून से रंग दिए, और खून से लिख दी इश्क की इबारत, नतीजा जेल की कोठरी मिली.
इस मामले पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मीडिया को बताया कि आरोपी तांत्रिक और महिला के पति के खिलाफ मुकदमा लिख कर गिरफ्तार कर लिया गया है और उन को जेल भेज दिया गया है, प्रथम दृष्टया तांत्रिक पर आरोप सही पाए गए हैं और महिला के पति ताहिर को भी धारा 120b का मुजरिम बनाया गया है.




