inh24छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज ने कलेक्टर पी एस एल्मा का किया स्वागत…!

जयकिशन साहू नगरी। नवपदस्थ कलेक्टर पी एस एल्मा का सर्व आदिवासी समाज एवम अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी के प्रतिनिधियो ने सोमवार 14 जून को कलेक्ट्रेट सभा हाल में सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता एवम पीला गमछा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया । आदिवासी समाज के प्रतिनिधियो ने समाज के कई मसलो पर चर्चा किया तथा आदिवासी ब्लॉक नगरी के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के 06मार्च 2019 के घोषणाएं जिसमे नगरी में सिविल हॉस्पिटल बनाने,गोंडवाना भवन में व्यावसायिक काम्प्लेक्स निर्माण,बोरई में 20 बिस्तर अस्पताल एवम सांकरा से खल्लारी रिसगांव सड़क मार्ग बनाने पर ध्यानाकर्षण कराया गया एवम वनग्रामो के समस्यों से अवगत कराया गया।इस सौजन्य भेंट के दौरान कलेक्टर एल्मा ने सामाजिक जनों कोभी जिला के विकास में परस्पर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई,अनुसूचित जनजाति सेवक संघ प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव,गोंड़समाज जिला अध्यक्ष शिवचरण नेताम,नगरीतहसील अध्यक्ष छेदप्रकाश कौशिल,रामप्रसाद मरकाम,जगन्नाथ मंडावी,उमेश देव,अजजा सेवक संघ नगरी अध्यक्ष डोमार सिंह ध्रुव,मगरलोड अध्यक्ष रोहित दीवान,जान सिंह ध्रुव,आर एल देव,एच् आर ध्रुव,महेश रावटे, नरेश छेदैय्या,अशोक नेताम,सुरेश ध्रुव,स्कंद ध्रुव,उदय नेताम, कमल नारायण ध्रुव,वेदप्रकाश ध्रुव सन्त नेताम हिरामन ध्रुव,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button