छत्तीसगढ़

धमतरी – प्रदेश सरकार पर बगदेही में जमकर बरसे विधायक अजय चंद्राकर

विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष चार कांग्रेसियों नें किया भाजपा प्रवेश

जयकिशन साहू कुरुद– प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष 17 जून को समाप्त हो रहे हैं और इस सरकार की खामियों को गाव गांव तक पहुंचाने का प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने उठा लिया है जिसे अभियान चलाकर जनता को बताने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बगदेही पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और ग्रामीण जनता से रूबरू होकर प्रदेश सरकार की सच्चाई से अवगत कराया बगदेही में 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय चंद्राकर के सामने भाजपा प्रवेश किया।

सोमवार को पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने बगदेही मे भाजपा के कार्यकर्ताओं से और ग्रामीणों से चर्चा करते हुये श्री चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की नाकामियों को ग्रामीणों के समक्ष रखते हुए कहा कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में फैल कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है, कांग्रेस की सरकार ने चुनाव पूर्व किए किसी भी वादे पर गंभीरता से कार्य नहीं किया है गंगाजल की कसम खाकर शराब बंद करने की घोषणा करने वाली पार्टी आज इस सरकार का मुख्य व्यवसाय शराब बेचना हो गया है रेत ड्रग्स जमीन माफियाओं का राज इस सरकार में बदस्तूर जारी है कानून व्यवस्था बद से बदतर स्थिति में है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

इस दौरान बगदेही के स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा- की कांग्रेस सरकार जो वादा किया है वह कभी पूरा नहीं हो सकता यह सरकार केवल झूठ बोलकर सत्ता में आई है और 5 वर्ष तक जनता को गुमराह करते हुए अपना जेब भरने का कार्य कर रही है साथ ही आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने कुरूद विधानसभा के गांव में हाईस्कूल, पानी टंकी, रंगमंच जैसे बहुत से छोटे-छोटे विकास कार्य करवाए है। भाजपा ने जो कहा वो किया। इस दौरान भाजपा के रीति नीति को समझ कर बगदेही के कांग्रेसी कार्यकर्ता चंद्रकांत साहू, कल्याण साहू, नंदू ध्रुवंशी, बिरेंद्र साहू ने विधायक अजय चंद्राकर के हाथो गमछा पहन भाजपा में प्रवेश किया।
इस अवसर पर इस दौरान अनंद यदु मंडल अध्यक्ष, छत्रपाल बैस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सदस्य, रविकांत चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामस्वरूप जिला मंत्री भाजपा, खेमेश्वर राम, हेमंत साहू,बालू राम साहू, दिनेश देवांगन, ओमआशीष गजपाल,युगेश धीवर, सोमेंद्र साहू, बगदेही के भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र साहू पूर्व सरपंच, अनसुईया बाई ध्रुव पूर्व सरपंच, जयंत ध्रुव, ध्रुव,नोहर राम साहू, हरीशचंद्र साहू, सहित कार्यकर्ता ऐश्वर्या साहू, बीरेंद्र साहू, उत्तम ध्रुव,खिलेंद्र साहू, निरंजन साहू, झम्मन साहू, महेश साहू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button