देश विदेशमध्यप्रदेश

माता-पिता के नाम वॉट्सएप पर भावुक शब्द लिख.. दुनिया से अलविदा कह गया युवक..

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक छात्र पहले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किसी को शोक नहीं मनाने के लिए कहा और कहा कि अगर किसी ने शोक मनाया तो वह सपने में आकर डराएगा और यह लिख कर उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर शोक न मनाने के लिए माता पिता के नाम पोस्ट लिखा।

आपको बता दें कि मृतक छात्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि लखनऊ के एक कॉलेज में बी.कॉम के छात्र और अपनी माता-पिता के इकलौते पुत्र मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को स्वयं को गोली मार ली। युवक की उम्र की 21 वर्ष बताई जा रही है। घायल अवस्था में मानवेंद्र को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुदकुशी करने से पहले छात्र ने व्हाट्सएप पोस्ट में लिखा, ‘‘यदि कोई रोता है तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा। मैं अपने माता-पिता का सिर ऊंचा रखना चाहता था लेकिन नीचे झुका दिया। मैंने कुछ गलत नहीं किया और मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं हैं। सब कोई हँस कर विदा करें मुझको और किसी को कभी कुछ गलत बोला या गलत किया तो उसके लिए सॉरी।’’

रीवा शहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सचिन्द्र प्रसाद ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य अधिकारियों ने संभावना जताई कि छात्र ने पढ़ाई के तनाव में ऐसा कदम उठाया होगा।

Related Articles

Back to top button