inh24छत्तीसगढ़

धमतरी में सपड़ाये रसूखदार जुआरी, लाखो का जुआ होता था रोजाना, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमतरी जिले में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मार कर जुआ खेल रहे करीब 6 लोगों को शहर में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गये सभी जुआरी रसूखदार परिवार और राजनीतिक पार्टी से ताल्लुकात रखने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये भी बरामद किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रेड मारकर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।

Read Also – बलौदाबाजार – फरार जनपद सदस्य गिरफ्तार, इस मामले में था आरोपित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी जुआरी संभ्रांत परिवार और राजनीतिक पार्टी से संबंध रखने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं जब्त की गई रकम कितनी है, इसका आंकलन नहीं हो पाया है अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का जुआ चल रहा था।

Read Also – टयूशन पढ़ते-पढ़ाते हो गया टीचर और स्टूडेंट को एकदूसरे से प्यार,परिजनों ने लगाई बंदिश तो कर ली मंदिर में शादी औऱ पहुँच गये थाने और…

कहा जा रहा है कि लंबे समय से यहां जुआ खेला जा रहा था और रोजाना लाखों रुपए का दांव भी लगाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button