क्राइम
प्रेमी युगल नहीं बसा सके अपनी दुनिया तो, दोनों ने पेड़ में फाँसी लगा एक साथ खत्म कर ली अपनी जिंदगी

कवर्धा। मामला पंडरिया थाना के मझौली गांव का हैं, प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। मिली जानकरी के मुताबिक गांव के बाहर नदी के पास स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर की जान दी हैं।
आपको बता दे मझौली निवासी प्रेमी-प्रेमिका शादी कर अलग दुनिया बसना चाह रहे थे लेकिन लड़की के घर वाले शादी करने की मंजूरी नही दे रहे थे| बता दें की मृतक प्रेमी की पहले ही शादी हो चुकी थी| हालाँकि कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई थी| फिलहाल घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं|




