स्वास्थ्य

मरीजों को दी गई मोनोक्‍लोनल एंटीबॉडी की सिंगल डोज ड्रग कॉकटेल, 24 घंटे के अंदर ही कोरोना के लक्षण गायब होने के साथ ठीक होने का दावा

हैदराबाद। एशियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ गैस्‍ट्रोएंट्रोलॉजी ने दावा किया है कि 40 कोरोना मरीजों को मोनोक्‍लोनल एंटीबॉडी की सिंगल डोज ड्रग कॉकटेल दी गई है. इससे उनमें 24 घंटे के अंदर ही कोरोना के लक्षण गायब हो गए. अस्‍पताल के चेयरपर्सन डॉ. नागेश्‍वर रेड्डी ने बताया कि 24 घंटे में ही ये मरीज बुखार समेत अन्‍य लक्षणों से ठीक हो गए. हैदराबाद का यह इंस्‍टीट्यूट बड़ा अध्‍ययन करके यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्‍या यह थैरेपी कोरोना वायरस के अत्‍यधिक जानलेवा डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है या नहीं.

डॉ. रेड्डी का कहना है कि अमेरिका में हुए शोध बताते हैं कि यह सिंगल डोल एंटीबॉडी ड्रग थैरेपी कोरोना वायरस के ब्रिटिश, ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट पर प्रभावी है.

Related Articles

Back to top button