
दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम कोरोना केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 91,702 नए कोरोना केस आए और 3403 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 34 हजार 580 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 46,281 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 94,052 केस दर्ज किए गए थे.
वहीं छत्तीसगढ में आज 741 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,659 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।



