छत्तीसगढ़

राजनादगांव में पोस्टर वार, हमारा विधायक झूठा है के जगह जगह लगे पोस्टर

राजनादगांव में हमारा विधायक झूठा है के पोस्टर विधानसभा के मुख्य मुख्य जगहों पर लग गए है

युवा कांग्रेस मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी विनीत में लिखे पोस्टर उनके समर्थकों ने जगह जगह लगाए है। विगत दिनों रमन सिंह जी ने ट्वीट कर भूपेश बघेल जी घेरने का प्रयास किया था कि वो और उनकी पुलिस शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यार्थी आंदोलन करने वाले थे जिसे आंदोलन के पूर्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि ऐसा कोई भी वाक्या नही हुआ था।

तब से आज तक लगातार निखिल द्विवेदी ने रमन सिंह को फेसबुक वॉटसअप ट्विटर औऱ तमाम सोसियल मीडिया साइट पर घेरने का काम किया है ।क्यो की खुद पुलिस ने इसका खंडन रमन सिंह जी के पोस्ट में लिखकर दिया था ।

निखिल ने अपने विधायक को झूठा करार दिया है व कहा रमन सिंह जी को झूठ के सिवाय कुछ बोलना नही आता है वो हमारे संवेन्दन शील मुख्यमंत्री को बदनाम करने की झूठी साजिश कर रहे है ।।जनता इसका जवाब पूर्व के चुनाव में दे चुकी है तभी उनके नेतृत्व की भाजपा का हाल 90 में 14 है ।।अगले चुनाव में इन्हें राजनादगांव की जनता भी जवाब जरूर देगी।

Related Articles

Back to top button