देश विदेश
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आर्शीवाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।’
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के माामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मंगलवार की रात को देश में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 50 लाख के पार कर गया। कोरोना लगातार न सिर्फ लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि राजनेता भी इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।




