खुलेआम तलवार लहराते हुये जान से मार देने की धमकी देते दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार। आर्म्स एक्ट में एक आरोपी व अपचारी बालक को भेजा गया जेल। तलवार लहराकर लोगो को कर रहे थे भयभीतजिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 294/2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपी व अपचारी बालक को रिमाण्ड पेश किया गयामामला इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सुचना मिला कि इंदिरा कालोनी बलौदाबाजार के पास मेन रोड पर गौरव शुक्ला एवं एक अन्य व्यक्ति अपने अपने हाथ में तलवारनुमा हथियार लेकर लहराते हुए जो भी सामने आयेगा काट डालेंगे बोल रहे है जिससे आसपास के लोगो में भय आ गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सूचना पाकर इंदिरा कालोनी पहुंचकर दोनो व्यक्ति को पकड़े जिसमें से एक आरोपी का नाम गौरव शुक्ला व दुसरा अपचारी बालक था जिसे पकड़कर दोनो से तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया।
घटना के कुछ दिन पूर्व जिला चिकित्सालय के पास स्थित दुर्गा मेडिकल के पास भी जाकर शराब के नशे में उत्पात मचा कर फरार हो गये थे। आरोपी व अपचारी बालक को आज दिनांक को गिरफ्तार कर लिया गया एवं रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया है।



