राशिफल - अध्यात्म

06 जून 2021 – क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा होगा आज आपका दिन, जानें आज का राशिफल

मेष राशिफल – आज का दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कारोबारी स्थिति में सुधार होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आज खुशखबरी मिल सकती है।सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नए काम के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। दफ्तर में खुशनुमा माहौल रहेगा।जीवनसाथी के साथ दिन बिताएं।

वृषभ राशिफल – नए लोगों से मुलाकात होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आपको कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें हो सकती है। यात्रा को टालने के प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। काराेबार से जुड़ा फैसला पूरी तरह सोच विचार कर ही लें। आज निवेश करना सही नहीं है। कुसंगति से दूर रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है।

मिथुन राशिफल – किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। तनाव रहेगा। काम प्रभावित होंगे। चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके से लोग अविवाहितों का रिश्ता तय होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। तरक्की मिल सकती है। जोखिम न लें।

कर्क राशिफल – कारोबार में नए मौेके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। नए भौतिक संसाधन खरीद सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। सगे संबंधियों के यहां जाने का प्लान बनाएंगे। आमदनी बढ़ेगी।

सिंह राशिफल – मेहनत से काम कर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से आज का दिन बेहतर है। कुसंगति को छोड़ने का प्रयास करें। नशा, लाटरी, जुआ जैसे बुरे व्ससनों को त्यागें। जमीन या मकान खऱीदने का प्लान बनाएंगे। दंपत्ति के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। किसी से विवाद में न पड़ें। तनाव दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल – आपको कुछ आवश्यक जानकारी मिलेगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी काम में देरी होगी। परिजनों का साथ रहेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको अधिक कर्मठ होने की जरूरत है। बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करें। प्रेमियों के बीच का रिश्ता प्रगाढ़ होगा।सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशिफल – किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। जरूरी फैसले लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरे होंगे। शांति मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धन लाभ की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। निजी और कारोबारी क्षेत्र में संतुलन बनाने का प्रयास करें। परिवार के साथ संबंध में मजबूती आएगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल – धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। विरोधी आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। कुसंगति से बचें। जमीन जायादाद से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। कारोबार में उन्नति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशिफल – शत्रु क्षति पहुंचा सकते हैं। सार्वजनिक कार्यों में सहयोग देंगे। अपने कार्यों को टालने का प्रयास न करेंं। दफ्तर में आपको सहयोग मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। आप किसी की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपका दिन ठीक रहेगा। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकता है। खर्च ज्यादा होगा। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी।

मकर राशिफल – आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से आपकी समस्या दूर होगी। आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। किसी की बातों से क्रोध आ सकता है। लेकिन इससे बचना होगा। इससे आप की कुछ दिक्कतें दूर होंगी। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है। यात्रा पर जाने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समय पर अपने कार्य पूरे कर पाएंगे।

कुंभ राशिफल – घर-परिवार का माहौल शानदार रहेगा। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया काम बुजुर्गों की सलाह से ही करें। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। जमीन या शेयर में निवेश कर सकते हैं। किसी भी दस्तावेज में आसानी से दस्तखत न करें, पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। काफी दिनों बाद किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशिफल – धन लाभ होगा। समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा।आज किसी को उधार न दें। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है।सेहत ठीक रहेगी। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुश रहेंगे।

Related Articles

Back to top button