inh24छत्तीसगढ़

रायपुर के तेलीबांधा के मरीन ड्राइव में फिर मिली लाश, इलाके में मची सनसनी

रायपुर – मरीन ड्राईव तालाब में फिर एक व्यक्ति कीे तालाब में लाश मिली है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मार्निग वॉक पर निकले लोगों ने मरीन ड्राईव स्थित तालाब में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंच लाश को तालाब से बाहर निकाला है।

मृतक की पहचान गीताजंलि नगर निवासी आशीष नागरिया के रुप में हुई है। युवक कल शाम 04बजे से घर से गायब था। किन कारणो के चलते उसकी मौत हुई है फिलहाल तेलीबांधा पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दे कि तेलीबांधा तालाब में एक सप्ताह में दूसरी लाश मिली है। इससे पहले सोमवार को तेलीबांधा इलाके के एक शख्स ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Related Articles

Back to top button