दिल्ली

अगर आप भी बेटी के खुशकिस्मत पिता हैं तो आपके लिए खुशखबरी बेटी की शादी पर मिलेंगें 27 लाख लाख रुपये बस करना आपको करना होगा ये

दिल्ली। अगर आप भी बेटी के खुशकिस्मत पिता हैं तो आपके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से एलआईसी कन्यादान पाॅलिसी की ख़ास स्कीम। ये स्कीम खासतौर पर बेटी के भविष्य और उसके विवाह की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। खास बात यह है कि इसके लिए बेटी के अभिभावक को 3 साल तक ही प्रीमियम भरना पड़ता है और मैच्योरिटी के बाद भुगतान किया जाता है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत एक निवेशक को साल में करीब 50 हजार रुपये जमा करने होते हैं। कन्यादान पॉलिसी के तहत 3 वर्ष से कम समय तक ही प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। कन्यादान पॉलिसी के लिए प्रमुख शर्त यह है कि निवेशक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

साथ ही निवेशक की बेटी की आयु कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि इस स्कीम को आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।इस पाॅलिसी की मिनिमम मैच्योरिटी पीरियड 13 साल है।

पॉलिसी की किस्ते अलग अलग बीमित राशि के लिए अलग अलग है। कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का बीमा लेता है तो उन्हें 22 साल तक मासिक किस्त 1,951 रुपये देना होगा। मैच्योरिटी पर एलआईसी की तरफ से 13.37 लाख रुपये मिलेंगे। ठीक इसी तरह अगर कोई व्यक्ति 10 लाख का बीमा लेता है तो उसे महीने का 3901 रुपये किश्त का भुगतान करना होगा। 25 साल बाद एलआईसी की तरफ से 26.75 लाख रुपये का भुगतान होगा।

Related Articles

Back to top button