देश विदेश
भारत के तेज धावक “मिल्खा सिंह” अस्पताल में भर्ती की स्थिति का पीएम मोदी ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फोन कर कोविड-19 का सामना कर रहे महान भारतीय एथलीट धावक मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया। सिंह का इलाज पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल के आईसीयू में 91 साल की इस पूर्व दिग्गज की स्थिति “बेहतर और पहले अधिक स्थिर” हैं। पीजीआईएमईआर ने आधिकारिक बयान में कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।




