दिल्ली

कोरोना महामारी के समय मे घर बैठे कैसे ले सकते ऑनलाइन PM सुरक्षा बीमा योजना कैसे करना है आवेदन यहाँ देखे..   

दिल्ली। प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा योजना एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली बीमा योजना है. मूलतः यह पर्सनल एक्सीडेंट बीमा प्लान है जो मृत्यु होने पर या दिव्यांग हो जाने पर सुरक्षा प्रदान करती है.क्या है योग्यता का दायरा?बीमित व्यक्ति की उम्र 18 साल से 70 साल के बीच होनी चाहिए. साथ ही उसका एक बचत खाता होना जरूरी है. इसके अलावा उसे यह सेट करके रखना चाहिए ताकि ईएमआई ऑटोमेटिकली काटी जा सके.

कैसे करें आवेदन?

इस सामाजिक सुरक्षा बीमा को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले उस शख्स को अपने बैंक खाते को इंटरनेट बैंकिंग से लॉगिन करना पड़ेगा. उसके बाद बताए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक, उसके बाद उसको फॉलो करें.

कितना मिलता है बीमा कवर?

बीमा कवर एक साल के लिए होता है, जिसका समय 1 जून से 31 मई तक होता है. इस प्लान में 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है.

कैसे करें किस्तों का भुगतान?

इस बीमा प्लान के लिए आपको हर साल 12 रुपये का प्रीमियम के तौर पर भुगतान करना पड़ता है. यह आपके बैंक खाते से ऑटोमेटिकली डिडक्ट हो जाता है. आपके खाते से यह हर साल 25 मई से 31 मई के बीच में डिडक्ट होता है. रिन्यूअल प्रीमियम भी बैंक खाते से कट जाता है. अगर आपने अपने बैंक को यह सूचित नहीं किया है कि खाते से रकम नहीं काटी जानी चाहिए तो वह ऑटोमेटिकली हर साल कटता रहेगा.

Related Articles

Back to top button