गरियाबंद में एक बदमाश ने बुजुर्ग व्यक्ति को डंडे से पीट कर की हत्या, घेराबंदी कर पुलिस ने किया आरोपी को गंजई पुरी से गिरफ्तार

गरियाबंद। मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर का है जहां पुरानी रंजिश के चलते थाना गरियाबंद के निगरानी बदमाश फागु गांडा ने हत्या करने के लिए डंडे से पिट पिट कर अपने पड़ोसी बुजुर्ग को अधमरा कर दिया जिसका जिला अस्पताल गरियाबंद में उपचार दौरान मृत्यु हो गया।
आपको बता दे कि मंगलवार दोपहर लगभग 02:00 बजे मृतक रामलाल लोहार खाना खा कर अपने घर अंदर खाट में सोया हुआ था उसी समय आरोपी फागुराम गांडा ने घर अंदर जबरदस्ती घुस कर माँ बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर सिर एवं बदन के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें पहुंचाया था जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार दौरान रामलाल लोहार पिता लक्षण लोहार उम्र 55 साल निवासी सोहागपुर का निधन हो गया जिस पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 159/2021 धारा 452, 294,323,506B, 302 भादवि कायम किया गया।
मामला की गंभीरता को देखते हुए जिला के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में आरोपी पता तलाश हेतु टीम बनकर आरोपी पता तलाश में टीम जुट गई। इसी दौरान मुखबिर ने आरोपी को ग्राम गंजईपुई में छुपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी फागुराम गांडा पिता स्व० मंगतूराम गांडा उम्र 43 साल निवासी ग्राम मालगांव वर्तमान निवासी ग्राम सोहागपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर घटना में प्रयुक्त डंडा तथा खून लगे कपड़ों को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को दिनाँक 02.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।




