खेल जगत

Sports: यूके ने भारतीय खिलाड़ियों, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के फैमिली मेंबर्स को भी साथ आने की दे दी है इजाजत, बायो बबल की सख्ती को देखते हुए BCCI की शुरू से थी योजना

भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए राहत की खबर है। यूके सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के फैमिली मेंबर्स को भी साथ आने की इजाजत दे दी है। खिलाड़ी और उनके फैमिली मेंबर्स (जो इंग्लैंड जाना चाहते हैं) पहले से मुंबई के एक होटल में क्वारैंटाइन हैं। यहां से वे 3 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। लंबे टूर और बायो बबल की सख्ती को देखते हुए BCCI की शुरू से योजना थी कि फैमिली मेंबर्स को साथ भेजा जाए, लेकिन इसके लिए यूके की सरकार की इजाजत दे दी है।

आपको बता दें कि पुरुष और महिला टीमें फैमिली मेंबर्स के साथ 3 जून को चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई से लंदन के लिए रवाना होगी। यहां से दोनों टीमों को साउथैम्पटन ले जाया जाएगा। साउथैम्पटन में खिलाड़ी और उनका परिवार फिर से क्वारैंटाइन होगा। क्वारैंटाइन समाप्त होने के बाद पुरुष टीम साउथैम्पटन में ही रहेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। वहीं, महिला टीम क्वारैंटाइन के बाद ब्रिस्टल रवाना हो जाएगी।

साथ ही आपको यह भी बता दें कि अभी पुरुष और महिला टीमें मुंबई के एक ही होटल में क्वारैंटाइन है। अधिकांश खिलाड़ी 19 मई से होटल मे मौजूद हैं। यहां उनका कई बार कोरोना टेस्ट हुआ है। मुंबई में रहने वाले खिलाड़ी (विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा) बाद में होटल पहुंचे हैं और अलग-अलग कमरे में परिवार के साथ क्वारैंटाइन हैं। उनकी भी कई बार कोरोना टेस्टिंग हुई है। सभी खिलाड़ी 2 जून को पहली बार एक-दूसरे से मिल सकेंगे। इसके बाद 3 जून को टीम लंदन के लिए रवाना होगी।

WTC फाइनल को प्रोटोकॉले से मिली है कुछ छूटइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 29 मई को घोषणा की थी कि यूके सरकार ने WTC फाइनल को स्थानी कोविड प्रोटोकॉल से कुछ छूट दी है। अगर यह छूट नहीं दी जाती तो भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड नहीं जा सकते थे। अभी कोरोना को देखते हुए यूके ने भारतीयों के ब्रिटेन आने पर रोक लगा रखी है। महिला टीम के लिए भी इसी तरह की छूट हासिल की गई है।

Related Articles

Back to top button