
झारखंड में एक ऐसी जगह है, जहां आप बिना एक रुपया खर्चे इस बात का पता लगा सकते हैं कि गर्भ में लड़का है या लड़की। कहते हैं कि झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में एक ऐसी पहाड़ी है जो गर्भ में पल रहे नवजात लड़का है या लड़की के बारे में बता देती है।
ये मान्यता यहां चार सौ साल पहले नागवंशी राजाओं के शासन काल से चली आ रही है। लोगों के मुताबिक ये पर्वत बीते 400 सालों से लोगों को उनके भविष्य के बारे में जानकारी दे रहा है। इस पर्वत के प्रति लोगों की बहुत श्रद्धा है। लोगों का कहना है कि इस पहाड़ी पर चांद के आकार की आकृति बनी हुई है जो नवजात शिशु के बारे में बताती है।
कहते हैं कि गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से पत्थर को इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर मारती है। अगर पत्थर चंद्रमा के आकार के ठीक बीच में जाकर लगा तो यह समझा जाता है कि पेट में लड़का है और अगर वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो माना जाता है कि पेट में पल रही नवजात लड़की है।
बता दें कि गर्भ में लड़का-लड़की की जांच के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। लेकिन आज हम जो तरीका आपको बता रहे हैं वह सिर्फ एक मान्यता है। मानो तो सब कुछ नहीं मानों तो कुछ नहीं। आपको बता दें कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग का पता लगाना गैरकानूनी है एवं CGTOP36 ऐसी किसी भी बातों का समर्थन नही करता है। यह खबर सिर्फ सूचनाओं के आधार पर प्रकाशित है।



