देश विदेशमध्यप्रदेश

रिश्ते हुवे तार तार – मौसा ने लूट ली युवती की आबरू, प्यार का दिया झांसा और किया दुष्कर्म और किया अपहरण भी

इंदौर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाणगंगा थाना पुलिस ने राजाबाग कालोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रिश्ते में आरोपी मौसा लगता है जिसने ही घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपित बेटी को अगवा कर ले गया और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। टीआइ राजेंद्र सोनी ने मीडिया को बताया कि आरोपित पीड़ित युवती का रिश्ते में मौसा लगता है। उसने बयानों में बताया कि मौसा का घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसने प्रेम करने का झांसा दिया और सात मई को अगवा कर ले गया।

आरोपित ने एक कमरे में बंधक बना लिया और शारीरिक संबंध बनाए। गुमशुदगी दर्ज करवाने पर पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। महिला एसआइ को दिए बयानों में उसने पूरी घटना बताई और सोमवार रात केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button