चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, डाउनलोड कर किया जा रहा था शेयर

भाटापारा से एक चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने दो आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से मोबाइल भी जब्त किया गया है आप कों बता दें कि शहर से दो मामले अब तक सामने आ चुके है। पहली घटना नयापारा वार्ड और दूसरी घटना संत रविदास वार्ड में हुई।
बता दें कि इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में नयापारा वार्ड से रविंद्र ध्रुव पर भी पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की है। जिसके बाद अब रविदास वार्ड से अमर दास लहरे को गिरफ्तार किया गया है। भाटापारा टीआई विजय चौधरी ने बताया कि ये मामला मोबाइल पर बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो देखने। डाउनलोड करने और शेयर करने पर किया जाता है।
इसकी माॅनिटरिंग दिल्ली एनसीआरबी के द्वारा की जाती है। भाटापारा में दो मामलों में कार्रवाई हुई है। जिले में पहली बार ऐसे अपराध सामने आए हैं। आरोपी अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो डाउनलोड करते थे और शेयर करते थे। उनके मोबाइल पोर्न वीडियो से भरे हुए थे। दोनों आरोपियों पर 67बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया है ।




