
जशपुर जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है, हालांकि इस दौरान व्यपारियो को एकल दुकान खोलने की अनुमति कुछ रियायतें देकर दिया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

वहीं आज भाजपा के द्वारा जिले में प्रदेश संगठन के आव्हान पर टूल किट मामले में थाना के सामने धरना कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ जशपुर जिले में रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन रैली के शक्ल में जिले के पत्थलगांव थाना पहुंचे, जहाँ 5 लोग से अधिक की संख्या में सांसद समेत कार्यकर्ता पहुंचे।



