inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 21 लाख रुपये का वसूला चालान

सोनु केदार अम्बिकापुर- सरगुजा जिले में 13 अप्रैल से लगे तालाबंदी की वजह से कही न कही शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में कमी है। वही लोगो को तालाबंदी का सख्ती से पालन करने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह शाम सड़कों पर नजर आता है।

खासकर अंबिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू दल बल के साथ शहर की सड़कों पर अक्सर कार्रवाई करते दिखते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 13 अप्रैल से अब तक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 21 लाख रुपये का चालान वसूल किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कहीं ना कहीं लोगों में डर का माहौल है।

वही कलेक्टर संजीव कुमार झा ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड के रोकथाम के लिए नागरिक प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही घरों में रहकर तालाबंदी का पालन करें। यदि नागरिक तालाबंदी का पालन करते हैं तो वे चालानी कार्रवाई के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से भी बचेंगे।
बाइट- संजीव कुमार झा, कलेक्टर, सरगुजा

Related Articles

Back to top button