inh24छत्तीसगढ़

कलेक्टर के थप्पड़ के बाद सूरजपुर एसडीएम ने भी जड़ा युवक को तमाचा, वीडियो हुवा वायरल

कलेक्टर रणबीर शर्मा के थप्पड़ कांड के बाद अब सूरजपुर के ही एसडीएम का वीडियो वायरल हो गया है. एसडीएम प्रकाश राजपूत ने लॉकडाउन में बाहर घूमते हुए युवक को थप्पड़ रसीद कर दिया इतना ही एसडीएम ने युवक से उठक-बैठक भी कराई।

एक ट्विटर यूजर विश्वम्भर चौबे ने ये वीडियो सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा है कि ‘कलेक्टर साहब के थप्पड़ कांड के बाद अब SDM साहब को भी देख लीजिए. ये सूरजपुर के SDM प्रकाश राजपूत हैं..लॉक डाउन में बाहर घूमते युवक को थप्पड़ मार समझाइश दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर थप्पड़ कांड में आज बड़ा एक्शन लिया है. थप्पड़ कांड के बाद सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटा दिया गया है. गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है. कलेक्टर रणबीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button