छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बसन्त मण्डावी (27 वर्ष) पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को उसके पति के काम मे जाने के बाद डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था. आप को बता दे की घटना से तंग आकर महिला ने अपने साथ घटी पूरी घटना पति को बताई और डौंडी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए डौंडी थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button