छत्तीसगढ़
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
जशपुर जिले के पत्थलगाँव क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक फुलेता चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में 2 बाईक सवार आ गए। वही इस हादसे में एक बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दे की दोनो युवक ग्राम शेखरपुर बूढ़ा डाँड़ के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पत्थल गांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।





