inh24छत्तीसगढ़

बदनीयती से युवक घुसा घर में, युवती से करने लगा छेड़छाड़, विरोध किया तो दी जान से मारने की धमकी, युवती ने फिर किया यह…..

बेमेतरा जिले में एक युवती ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दर्ज करायी कि जब वह रात्रि में खाना खाकर अपने किराये के मकान में अकेली सोयी थी। दरवाजा को बंद कर सिटकनी नही लगायी थी तब रात में 01:30 बजे लगभग बर्तन की आवाज आयी तो नींद खुलने पर देखी आरोपी अनिल ऊर्फ रवि वर्मा प्रार्थिया के किराये की मकान में घुसकर युवती को बेइज्जत करने के नियत से हाथ पैर को दबा रहा था।

Read Also – छत्तीसगढ़ – इलाज कराने आयी युवती तो डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन फिर क्लीनिक बंद कर बलात्कार की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा युवती के साथ गलत काम करने के लिए कहने लगा और कपडे को खीच रहा था। युवती द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। जिसके बाद युवती की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2021 धारा 457, 354, 354(1) 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

Read Also – छत्तीसगढ़ – विश्वविद्यालय की परीक्षा की तारीखें बदली, 25 मई से थी परीक्षा, जानें ताजा अपडेट

थाना प्रभारी बेमेतरा एवं थाना स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान थाना बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत ही रहने वाले आरोपी अनिल ऊर्फ रवि वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 28 साल को पकडा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय बेमेतरा पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button