
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पैरामेडिकल डॉक्टर को इलाज करने के नाम पर युवती से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के यहां पीड़िता अपना इलाज कराने क्लिनिक गई थी तभ आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कोरिया जिले के खड़गवां थाना का है। आरोपी पैरामेडिकल डॉक्टर का नाम मो.कासिम खान है।
मिली जानकारी के मुताबिक पैरामेडिकल डॉक्टर कासिम खान को युवती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इलाज करने के नाम पर इंजेक्शन लगाकर युवती को अपने क्लिनिक में बंद कर युवती के साथ रेप किया है। 17 मई की सुबह 8 बजे पीड़िता अपना इलाज कराने गई थी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी के दुबछोला क्लीनिक में आयी थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को 342, 376, 506 एवं 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। इंजेक्शन लगाकर युवती को अपने क्लिनिक में बंद कर रेप करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।





