बेगूसराय जिले में एक निजी स्कूल के छात्रावास में शिक्षक के छात्र के प्राइवेट पार्ट को गर्म आयरन से दाग दिया. जब छात्र बुरी तरह जल गया तब उसे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो स्कूल से उसका नाम काट दिया जायेगा।
मामला सदर प्रखंड के चांदपुरा पीसी स्कूल (निजी विद्यालय) के शिक्षकों ने हॉस्टल का है. पीड़ित छात्र 10 वर्षीय प्रेम कुमार है. पीड़ित छात्र की मां सुधा देवी की शिकायत पर नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने स्कूल के शिक्षक राहुल कुमार व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
स्कूल-कॉलेज से लेकर हॉस्टल तक बंद रखने का आदेश है. इसके बावजूद स्कूल संचालक ने कोविड गाइडलाइन व लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए छात्र के साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया. चांदपुरा चित्तरंजन टोला निवासी रणवीर सहनी की पत्नी सुधा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा घर आया. नहलाने के दौरान देखी कि उसके पीछे के दोनों भाग जले हुए थे और उससे पस निकल रहे थे।
पूछने पर प्रेम ने अपनी मां को बताया कि हॉस्टल में शिक्षक ने आयरन गर्म कर दाग दिया. जलन से जब वह छटपटाने लगा तो उसका इलाज कराता रहा. साथ ही धमकी दी कि आयरन से जलाने की बात कहेगा तो स्कूल से नाम काट कर हटा देंगे. इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई. इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.



