inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा – झोलाछाप डॉक्टर ने प्रशासन के नाक में किया दम, कई बार कार्यवाही के बाद भी चलाता है अवैध क्लीनिक

सोनु केदार – अम्बिकापुर से लगे चठिरमा इलाके मे एक झोलाछाप डाक्टर ने प्रशासन के नाक मे दम कर दिया है. पिछले दो बार की कार्रवाई के बाद भी ये झोलाछाप डाक्टर तीसरी बार अवैध तरीके से इलाज करते पाया गया. जिसके बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कथित डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल अम्बिकापुर से बनारस जाने वाली मुख्य सडक पर स्थित चठिरमा मे संचालित व्यापारी मेडिकल स्टोर की आड मे.. स्टोर के संचालक अजीत व्यापारी द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध क्लिनिक संचालित है. जो कोरोना काल मे कोविड मरीजों का भी इलाज कर रहा था. जिसके सूचना मे प्रशासन ने पिछले 20 दिनों मे आज तीसरी कार्रवाई की।

बता दें कि इसके पहले भी प्रशासन ने मेडिकल स्टोर के बगल मे स्थित अवैध क्लिनिक को सील किया था लेकिन आज फिर प्रशासन को ये सूचना मिली कि सील किए गए क्लिनिक के पीछे वाले कमरे मे फिर से अवैध क्लिनिक संचालित था। जिस पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने वहां मौजूद मरीजो के बयान पर पंचनामा तैयार किया और फिर एसडीएम ने अवैध क्लिनिक के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button