छत्तीसगढ़

अंधविश्वास – महिलाएं कोरोना माता का उपवास रखकर पूजा-पाठ में जुटी, सोशल डिस्टनसिंग की उड़ी धज्जियां

कोरोना का संक्रमण पूरे देश में चरम पर है। रोजाना 4000 से ऊपर मौतें दर्ज की जा रही है। वहीं एक तरफ जागरूकता के अभाव में तरह-तरह की चीजें भी सामने आती रही है, पूर्व में बिहार से यह खबर आई थी कि लोग कोरोना माता की पूजा कर रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से अब खबर आई है। यहां महिलाएं कोरोना माता का उपवास रखकर पूजा-पाठ में जुटी हैं। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित मां काली मंदिर के पास सुबह से महिलाओं का जमावड़ा लगने लगा। ये महिलाएं कोरोना माता की पूजा करने जुटी थीं।

कोरोना माता की पूजा

वहीं मौके पर कुछ महिलाएं तो मास्क लगाए हुए थीं, वहीं कुछ महिलाएं बिना मास्क लगाए पूजा कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख महिलाओं ने कोरोना माता की पूजा की। इतने जागरूकता के बावजूद महिलाओं की भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सब मिलकर कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दे रही हैं। इस तरह की लापरवाही लोगो को भारी भी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button