रायपुर में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, मिल रहे संकेत आंशिक तौर पर खुल सकते हैं बाजार, रविवार को रहेगा पूरा बंद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 मई के बाद आगे लॉकडाउन नहीं बढ़ाने के संकेत दिये हैं। साथ ही बाजारों को आंशिक रूप से खोलने की कलेक्टरों को अनुमति भी दिये हैं। वहीं रविवार को पूर्णबंद रहेगा। प्रदेश के जिलों में रियायतों को लेकर आदेश जारी करने के अधिकारी कलेक्टरों सौंप दी गई है। वहीं बाजारों के खुलने के समय को लेकर भी मुख्यमंत्री बघेल ने दिशा निर्देश दिये हैं।
निर्देश में उल्लेख किया गया है कि आवश्यक वस्तुओं को पहले खोला जाये उसके बाद अन्य वस्तुओं को राहत दी जाये। आप को बता दें कि राजधानी रायपुर में चौथे चरण का लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इसके पहले ही बाजारों को खोलने की रुपरेखा बनाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। रायपुर, बिलासपुर, राजनांगावं कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अति आवश्यक दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
प्रदेश में चार चरण के लॉकडाउन लगाए जाने से कोरोना संक्रमण के रिकव्हरी रेट में काफी सुधार आया है जिसके बाद यह निर्णय लिया जा रहा है बता दें कि बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना 10150 नए मामले सामने आये हैं। दूसरी ओर 153 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 9 हजार 35 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं।
आज 10150 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 83 हजार 210 संक्रमित हो गई है। अब तक 7 लाख 49 हजार 318 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 11094 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,22,798 हो गई है।




