छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं हुई स्थगित, इस कारण से लिया फैसला, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर ओपन स्कूल की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, 10वीं और 12वीं की मुख्य परिक्षाएं स्थगित की गईं हैं। पहले ओपन स्कूल की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून तक परीक्षा होनी थी, अब परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

यह फैसला कोरोना और लॉकडाउन को लेकर किया गया है। इसके पहले भी प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई थी। बाद में फिर 10 बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है

लेकिन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल असाइनमेंट मूल्यांकन के आधार पर 20 मई तक रिजल्ट जारी करेगा। मंडल ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार छात्रों का मूल्यांकन असाइनमेंट के आधार पर किया गया है इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।




