मनोरंजन

Sapna Choudhary की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, यैलो ड्रेस में बिखेरी अदाएं

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा ही अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट तसवीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सपना कोई पोस्ट शेयर न करें। वहीं बेटे के जन्म के बाद सपना के एक के बाद एक नए म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच सपना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इन तस्वीरों में सपना का स्टाइल उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

READ ALSO – ऐक्टर जैन इमाम के भाई का कोरोना से निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

Image Credit Instagram

आप को बता दे कि हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। बता दे कि इन फोटोज में सपना ने यलो कलर का सलवार सूट पहना है। इस ड्रेस के साथ ही सपना ने मैचिंग बैग भी कैरी किया है। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो सपना ने एक खूबसूरत सी पोनी टेल बनाई है। साथ ही कानों के झुमकें और बड़ी सी बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button