नोटिस मिलते ही बांठिया अस्पताल के बदले तेवर, पीड़ित मरीज के बेटे से करने लगे पैसा रिफंड करने की बात, जानें मामला

आपदा को अवसर में बदल कर कोरोना मरीजों के परिजनों से वसूली में लगे निजी अस्पतालों की शिकायतों के बीच बांठिया अस्पताल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।कोरोना से दम तोड़ चुके मरीज के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजन से एक साथ आईसीयू और वेंटिलेटर का चार्ज जोड़ने के मामले में प्रशासन के नोटिस के बाद अब अस्पताल प्रबंधन बैकफुट पर है और मरीज के बेटे को फोन कर स्वयं डॉ. बांठिया अतिरिक्त चार्ज किया गया पैसा वापस ले जाने को कह रहे हैं. बता दे कि मौजूद मरीज के बेटे से फोन से हुई बातचीत में डॉ. बांठिया पैसा रिफंड करने की बात कह रहे हैं।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में अब तक लगे 56 लाख 99 हजार वैक्सीन डोज
इधर दूसरी ओर ओवर चार्जिंग के लिए ऑक्सीजन के लगने और मरीज को शुगर लेवल काफी बढ़े होने की बात कह रहे हैं। मरीज के बेटे ने बताया कि पिता की परेशानी को देखते हुए वे बिना कुछ कहे 12 दिनों तक उनकी (डॉ. बांठिया) बात सुनते रहे एवं मरीज के बेटे ने कहा कि उनके कहे अनुसार पैसों का भुगतान करते रहे, और इस दौरान किसी भी तरह की मरीज की दूसरी तकलीफ का मेडिकल स्टाफ ने कोई जिक्र नहीं किया। आप को बता दे कि अब अचानक शुगर लेवल बढ़ने की बात कही जा रही है, जबकि उनके पिता को कभी भी शुगर या बीपी की समस्या नहीं थी. वहीं अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की कमी पर डॉक्टर कोरोना काल में कर्मचारी नहीं मिलने की बात कहने लगे. इसका भी मरीज के बेटे ने जवाब दिया है।




