राजनांदगांव – शहर के निवासियों ने पीड़ितों की मदद करने उठाया बीड़ा, निशुल्क खाना प्रतिदिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते करा रहे मुहैया

एंकर राजनादगांव – कोरोना वायरस काल के दूसरे दौर में राजनांदगांव शहर में लोगों ने अपने अपने तरीके से पीड़ितों की मदद करने की ठानी है ! राजनंदगांव शहर के प्रसिद्ध होटल अवाना के रवि बग्गा कोरोना से पीड़ित जरुरतमंद लोगों को निशुल्क दोनो वक्त डिब्बाबंद गर्म स्वादिष्ट भोजन भिजवा रहे हैं ।
READ ALSO – राजनांदगांव- मुक्तांजलि शव वाहन शहर के बीच चौक में पलटा, घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतक की पत्नी ने कहा यह
वीओ – राजनांदगांव शहर को संस्कारधानी कहा जाता है। इस शहर के लोगों की दानशीलता की कोई सानी नही है ! कोरोना पीडि़तों की तकलीफ को समझने वालों की कमी नहीं है। कोरोना के दूसरे दौर में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए और उन्हें भोजन के लिए होने वाली तकलीफ को समझते हुए होटल अवाना के रवि बग्गा ने जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन निशुल्क प्रदान करने का निश्चय किया ! इस पुनीत कार्य को वे पिछले लगभग 1 महीने से करते आ रहे हैं ।
READ ALSO –इस जगह के नक्सली स्मारक को नही तोड़ेगी पुलिस, लिया गया है अभूतपूर्व निर्णय, जाने क्यों
बाईट- रवि बग्गा वीओ 02- होटल अवाना पिछले 2 अप्रैल से अभी तक लगभग 7000 डिब्बाबंद भोजन पीड़ित जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भिजवा चुकी है । इस कार्य में होटल के लगभग 15 स्टाफ कोरोना प्रोटोकाल की पूरी तरह पालन करते हुए स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार कर रहे हैं ।दोनों ही वक्त भेजे जा रहा है ।भोजन में चावल, दाल, दो हरी सब्जियां सलाद ,रोटी आदि का समावेश होता है।
READ ALSO – लॉकडाउन में नया रायपुर इलाके में अंग्रेजी शराब बेच रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा ऐसे, इतने की शराब जप्त
बाईट- मैनेजर वीओ – कोरोनाकाल के इस दौर में लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में भोजन के लिए जरुरी अनाज ,सब्जी आदि की निरंतर उपलब्धता और कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना, इन सभी कार्यों को बखूबी निभा रहे ।





