inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – सरगुजा में दिनदहाड़े घर के सामने बैठे युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

सोनु केदार सरगुजा ब्रेकिंग – गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के कुशवाहा मोहल्ले में गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है मिली जानकारी के अनुसार घर के सामने बैठे व्यक्ति पर नकाबपोश ने बंदूक से किया हमला है। इस युवक को हमले में दाएं हाथ का अंगूठा कटा व पेट मे गोली लगी है।

घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल अम्बिकापुर में रह कर गाड़ी चलाने का करता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मौके पर पहुची गांधीनगर पुलिस जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button