inh24छत्तीसगढ़

सराहनीय – मंत्री अमरजीत भगत की संवेदनशीलता, आज फिर जशपुर जिले के लिये कोविड उपचार सामग्रियों की दूसरी खेप भिजवाई

कल भिजवाए हाई फ्लो नेज़ल कैन्यूला जैसे जीवन रक्षक उपकरण का उपयोग आरंभ

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आज फिर जशपुर जिले के लिये कोविड उपचार सामग्रियों की एक खेप भिजवाई। इसमें हाई फ्लो नेज़ल कैन्यूला जैसे जीवन रक्षक उपकरण भी शामिल है। कोरोना का नया म्यूटेंट जब मरीज़ के फेफड़ों को संक्रमित करता है, तब बाहर से ऑक्सीजन सपोर्ट देने की ज़रूरत पड़ती है। आज इस उपकरण का उपयोग आरंभ कर दिया गया, ज़रूरतमंद मरीजों को इस उपकरण का लाभ मिला है।

कोरोना की दूसरी लहर से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मंत्री अमरजीत भगत ने इस बात को ध्यान में रखकर अपने निर्वाचन क्षेत्रवासियों की मांग पर चिकित्सा उपकरणों की खेप भिजवाई है। कल ही उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले जशपुर के लिये चिकित्सा उपकरणों की एक खेप रवाना की थी। हाल ही में सीतापुर, बतौली और मैनपाट के लिये भी उन्होंने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सहित अन्य ज़रूरी सामग्रियाँ भिजवाई थी।

आपको बता दें कि इन क्षेत्रों से मरीज़ों को उचित उपचार की तलाश में अम्बिकापुर रेफर किया जाता था। ऐसे में यात्रा में लगने वाला समय मरीज़ के लिये परेशानी बढ़ा देता था। अब मरीजों को बतौली, सीतापुर मैनपाट जैसी जगहों में ही उचित उपचार मिल सकेगा। ज्ञात हो कि हाल ही में सीतापुर में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिससे गंभीर मरीजों को वहीं उपचार मिल जाएगा। साथ ही बतौली में भी वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button