खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायिका छन्नी साहू कर रही लोगों की मदद, लॉकडाउन में घर घर स्वयं भिजवा रही सब्जियां

वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में लॉक डाउन की आपदा झेल रहे लोगों को हर कोई किसी ना किसी तरीके से दूसरों को मदद कर रहा है ! राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायिका छन्नी साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव में सब्जियां भिजवा कर मदद कर रही हैं।
राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा के कई गांव कोराना की चपेट में आ चुके हैं और कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं ! ऐसे में इन गांवों के निवासियों को अन्य समस्याओं के अलावा भोजन के सबसे महत्वपूर्ण अंश सब्जियों के लिए जूझना पड़ रहा है ! गांव वासियों की समस्या को जानकर विधायिका छन्नी साहू तत्परता से स्वयं श्रमदान करते हुए समस्या ग्रस्त गांवों में सब्जियां भिजवा रही हैं।

राजनांदगांव जिले में कोरोना के पाजीटिव लोगों की संख्या की गति चिंताजनक है इसको थामने के लिए ही कलेक्टर द्वारा लाकडाऊन लगाया गया है ! लाकडाऊन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी भोजन के लिए होती है ! खेती-किसानी पृष्ठभूमि में रची-बसी विधायिका छन्नी साहू अपने किसान पति चंदू साहू के साथ अपने विधानसभा के लोगों को मदद करने के लिए रात-दिन एक किए हुए है।




