छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया डिरेल, छह यात्री घायल

दंतेवाड़ा माओवादियों ने बीती रात किरंदुल विशाखापटनम पैसेंजर ट्रेन को अपना निशाना बनाया और डिरेल कर दिया. रेल का इंजन और एक ही बोगी डिरेल हो गई. इस पैसेंजर ट्रेन में लगभग 30 से 40 की संख्या में यात्री बैठे हुए थे. बता दे की जिन्हें डीआरजी जवानों के द्वारा रात में ही रेस्क्यू कर निकाला गया है.

READ ALSO –छत्तीसगढ़ में 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के संकेत, कलेक्टरों पर छोड़ा गया फैसला, जानें किसे मिलेगी संभावित अनुमति और किसे होगी मनाही

इस घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही डीआरजी के जवान और रेलवे के कर्मचारी घटना स्थल पहुंच गए. छावनी के रूप में इलाका पूरी तरह तब्दील हो चुका है. आप को बता दे की यहां सुबह एक बोगी को रेलवे के कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाल दिया है. साथ ही इंजन को निकालने की भरपूर कोशिश की जा रही है.

READ ALSO –छत्तीसगढ़ – भर्ती होने के दिन ही हो जा रही ज्यादातर संक्रमितों की मौत, देरी से अस्पताल पहुंचना है मौत का मुख्य कारण, जानें

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यदि लोको पायलट की सूझ बूझ नहीं होती तो पूरी ट्रेन सीधे 50 से 60 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरती. और एक बड़ा हादसा हो जाता. यहां रेलवे ट्रैक सहित पेड़ों में माओवादियों ने जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर 26 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है. नक्सलियों ने भांसी और बचेली के बीच पैसेंजर ट्रेन को रोकी थी. नक्सलियों ने ट्रेन को करीब 1 घंटे से जंगल में रोक रखा था. ट्रेन में मौजूद यात्रियों के हाथों में भारत बंद का पर्चा थमा दिया.

READ ALSO –अम्बिकापुर शहर के चार युवाओं की मेहनत लाई रंग, बड़ा भालू एप के जरिये ऐसे पहुंचा रहे घर घर सामान

इससे पहले भी आज नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के कमालूर रेलवे स्टेशन में बैनर लगाया था. बैनर के जरिए 26 अप्रैल को भारत बन्द का आह्वान किया है. मोदी सरकार को जन अदालत के कटघरे में खड़े करने की बात लिखी थी. माओवादियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने बैनर लगाया था. हालांकि जावनों ने बैनर को निकाल दिया था.

Related Articles

Back to top button