
सोनु केदार अम्बिकापुर – शहर के चार युवाओं की मेहनत अब रंग ला रही है,शहर के ये 4 युवाओं के द्वारा लॉकडाउन के समय मे लोगो के घरों तक सामान पहुचाया जा रहा है। अम्बिकापुर के रहने वाले यश केडिया,अश्वनी लाल गर्ग,आयुष अग्रवाल,रोहित अग्रवाल के द्वारा ऑन लाइन एप बनाया गया है जिसका नाम बड़ा भालू रखा गया है,दरअसल पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से पड़े लॉकडाउन में पूरे देश सहित जिले की भी दुकाने बन्द होने की वजह से सभी को घरों राशन की दिक्कतें हुई थी,जिसको ध्यान में रखते हुए शहर के इन युवाओं के द्वारा बड़ा भालू एप को बनाया है जिससे लोगो को घर बैठे ही जरूरत का हर सामान उपलब्ध कराया जा सके।

देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पैर पसार रहा है,जिससे लगता संक्रमित मरीजो की संक्या बढ़ रही है,जिसे रोकने के लिए फिर से एक बार लॉकडाउन लगा दिया गया है,लॉकडाउन की वजह से दुकाने बन्द है ऐसे में लोगो के घरों में रखा राशन व सब्जियों सहित खाद्यान के अन्य जरूरी सामान की कमी की चिंता लोगो को सत्ता रही है,जिसे बड़ा भालू एप ने दूर किया है,लोग अपनी जरूत के हिसाब से घर बैठे खाने पीने सहित बाजार में मिलने वाले हर समान की ऑन लाइन ऑडर कर सकते है,जिन्हें बड़ा भालू एप के डिलीवरी बॉय लोगों के घर तक पहुच सेवा प्रदान कर रहे है,जिससे लॉकडाउन में लोगो को घरों में रह कर ही सारे सामान मिल सके।
बड़ा भालू एप के मेंबर ने बताया कि जरूत के हिसाब से लोग अपने सामान का ऑर्डर कर रहे है जिन्हें कोविड के गाइड लाइन का पालन कर लोगो के घरों तक स्टाफ के द्वारा पहुचाया जा रहा है,काम पर आने वाले सभी लोगो की थर्मल स्कैन कर पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाता है साथ ही चार से पांच दिनों में सभी का कोविड टेस्ट भी किया जाता है।
इसके साथ ही शिव शंकर फ्रूट एजेंसी के ऑनर जयरोश लानी ने बड़ा भालू एप की सराहना कर बताया है कि इस लॉकडाउन की अवधि में जहां सभी चीजों का आवक जावक थम गया है, और तमाम दुकानें बंद पड़ी है ऐसे में इस एप के माध्यम से सभी को जरूरी सामान घर पर ही मिल पा रहा है,इस एप की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की कोई सीमा नही है लोग अपनी जरूरत के हिसाब से 10 रुपए से लेकर अपनी छमता अनुसार सामान मंगा सकता है,संक्रमण के इस दौर में बड़ा भालू एप के मेंबर और शिव शंकर फूड एजेंसी के ओनर अपने मुनाफे को छोड़कर लोगों की मदद हो सके और लोग के घर खाने के पीने सहित फल पहुंच पाए और सभी का जीवन यापन हो पाए यही सोच लेकर इनके द्वारा काम किया जा रहा है।
बड़ा भालू अफजल लोगों की एक मदद कर रहा है वहीं कई लोग डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय को परेशान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं संक्रमण के इस दौर में अपने आप को खतरे में रखकर लोगों के घरों तक सामान पहुंचाने वाले या डिलीवरी ब्वॉय कभी-कभी काफी परेशान हो जाते हैं दरअसल ऐप में समान का आर्डर कर समय पर फोन नहीं उठाते हैं, जिससे डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय का समय और मेहनत व्यर्थ हो जाता है, बरहाल ऐसे कुछ लोग होते हैं जो इस प्रकार की हरकत करते हैं मगर अंबिकापुर के रहने वाले चार होनहार युवाओं के द्वारा बड़ा भालू को बनाकर लोगों को काफी राहत पहुंचाई है जिसका लाभ संक्रमण के इस दौर में घरों में फंसे लोगों को जरूरत का सामान मुहैया करा रहा है वहीं शहर वासियों और प्रशासन की मदद से बड़ा भालू एप ने अपने पांच हजार डाउनलोडर कर लिया है,




