महाराष्ट्र ‘लॉकडाउन’ पर कंगना रनौत ने उड़ाई खिल्ली, शेयर की तस्वीर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते धारा 144 लागू की गई है. इसके तहत केवल अत्यावश्यक सेवाओं को बाहर आने-जाने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा सभी लोगों से आग्रह किया गया है आप को बता दे कि वें अपने घर में ही रहें और कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करें. बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं गैर जिम्मेदाराना तरीके से घरों से बाहर निकल रहे हैं और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.
READ ALSO – रेप के आरोप के बाद भी मदालसा शर्मा करेंगी महाअक्षय चक्रबर्ती से शादी
इसे लेकर पुलिस कार्रवाई में भी जुटी हुई है. महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इसकी खिल्ली उड़ाई है.आप को बता दे कि कंगना ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर करते हुए महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन का मजाक उड़ाया है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है जिसमें दरवाजा देखा जा सकता है और ऊपर छत बनी हुई है लेकिन इसके आसपास कोई भी दिवार मौजूद नहीं.

READ ALSO – टाइगर श्रॉफ का ये ‘स्टंट देखकर हो जाएंगे हैरान, देखिए एक्टर का ये धांसू वीडियो
फोटो में ये बात समझ आती है कि उस दरवाजे का वास्तव में कोई अर्थ नहीं और कंगना महाराष्ट्र के लॉकडाउन की स्थिति को भी कुछ इसी नजरिए से देख रही हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े करती नजर आई हैं.




